पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह में 300 रुपए सस्ती हुई हल्दी

एक सप्ताह में 300 रुपए सस्ती हुई हल्दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| अच्छीबारिश से हल्दी की क्रॉप में बढ़ोतरी की उम्मीद है। देश में हल्दी का पुराना स्टॉक भी 60 लाख बोरी के आसपास है। इसे देखते हुए एक सप्ताह के दौरान हल्दी में करीब 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारी उत्सव प्रकाश ने बताया कि उत्पादन केंद्रों पर नई हल्दी फरवरी के पहले सप्ताह में जाती है। इस साल लगभग 48 लाख बोरी हल्दी उत्पादन का व्यापारिक अनुमान लगाया जा रहा है। इधर कालीमिर्च के भाव भी दबे हुए हैं। जयपुर में कालीमिर्च के भाव 680 रुपए प्रति किलो बोले गए।

अगलेमाह आएगा नया उड़द : मध्यप्रदेश में नए उड़द की आवक के दबाव से वहां लूज उड़द के भाव घटकर 4400 रुपए प्रति क्विंटल के रह गए। राजस्थान में नए उड़द की आवक अगले माह होने लगेगी। बीकानेर मंडी में उड़द मोगर 6500 रुपए के आसपास घटाकर बोला गया। मंडियों में गीला माल आने से एमपी का जयपुर डिलीवरी मूंग 200 रुपए बढ़कर 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा।