पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना 25, चांदी 100 रुपए नरम

सोना 25, चांदी 100 रुपए नरम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| पितृपक्ष के कारण इन दिनों सोने, चांदी का कारोबार कमजोर चल रहा है। दोनों कीमती धातुओं में मामूली तेजी-मंदी बनी हुई है। स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए मंदा होकर 27,225 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि जेवराती सोना पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित रहा। चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 100-100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। भाव :- चांदी (999) 41,500, चांदी रिफाइन 41,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,225 रुपए, सोना जेवराती 25,800 रुपए, वापसी 25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम।