क्रिकेट प्रतियाेगिता 22 से
जयपुर | मलवानक्रिकेट क्लब द्वारा 22 सितम्बर से अंडर-19 और 29 सितंबर से अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी। अंडर-19 प्रतियोगिता नाॅक आउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें जयपुर की प्रमुख आठ टीमें भाग लेंगी। अंडर-14 प्रतियोगिता लीग कम नाॅक आउट आधार पर 12 टीमों के बीच खेली जाएगी। अंडर-14 की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को अक्टूबर में आने वाली कोलकाता अंडर-14 टीम के विरुद्ध खेलने का अवसर दिया जाएगा।