यूनेस्को में छाया जयपुर का क्रिएशन
हालही इंडोनेशिया में आयोजित हुए वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल साउथ एशिया प्रोग्राम ने शहर के आर्टिजन धर्मेंद्र सिंह भल्ला द्वारा बनाई ज्वैलरी -मैजिक फोटो फ्रेम विद चैन ऑफ टूल्स थीम को बेस्ट इनोवेशन के लिए चुना। इसके लिए उन्हें अवाॅर्ड ऑफ एक्सीलेंस फॉर हैंडीक्राफ्ट से सम्मानित किया गया है। आरी, प्लास जैसे ज्वैलरी टूल्स की बनी सिल्वर चेन से बने इस डिजाइन में रूबी से जड़ा एक गोल आकार का पेंडेंट बनाया गया है, जो एक डिब्बी नुमा फोटो फ्रेम होल्डर है। इसके डिजाइन की खासियत है कि इसमें एक साथ 8 फोटो फ्रेम सकते हैं, जो एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनमें उन सभी की तस्वीरें लगाई जा सकती हैं, जो आपकी जिंदगी को खुशनुमा और सार्थक बनाने में मदद करते हैं इसका वजन करीब 68.34 ग्राम है। धर्मेंद्र ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया, इस कला के जरिए मैंने यह दिखाने की कोशिश की है कि जिस तरह ज्वैलरी क्राफ्ट टूल्स के बिना नायाब कारीगरी संभव नहीं, वैसे ही ईश्वर, अपने परिवार दोस्तों के बिना जिंदगी जीना मुमकिन नहीं। गौरतलब है कि वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल हैंडीक्राफ्ट को प्रमोट करने के लिए हर साल यह अवाॅर्ड देती है। कारीगरों को पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट को इनोवेटिव अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनकी कला को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म मिल सके।
City pride