पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए स्वरूप में होगी महाआरती

नए स्वरूप में होगी महाआरती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाआरती प्रैक्टिस ने पकड़ा जोर

बड़ीसंख्या में प्रतिभागियों ने महाआरती के लिए भागीदारी दिखाई। लगभग दो दिन तक विशेष स्टेप की ट्रेनिंग देते हुए बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर 50 प्रतिभागियों को महाआरती के लिए चुन लिया गया है। ऐसे में चयनित सभी प्रतिभागी कड़ी मेहनत और लगन के साथ महाआरती की प्रैक्टिस में लगे हुए हैं। दीपक के साथ ही अलग-अलग रो में प्रतिभागी डमरू, सूरज, पंखुड़ी, स्वस्तिक जैसे आकार का निर्माण करेंगे।

डांडियास्टेप अंतिम चरण में

अभीतक प्रतिभागियों को 3 ताल, 16 ताल सिखाने के साथ ही डांडिया स्टेप की बेसिक नॉलेज के साथ प्रैक्टिस कराई जा रही थी। अब डांडिया स्टेप अपने आखिरी चरण तक पहुंच चुका है। रंग मिलन ग्रुप के डांस डायरेक्टर अशोक भाई शिकारी ने बताया कि तरह-तरह के ताल और स्टेप सिखाने के बाद अब डांडिया स्टेप कम्पलीट हो चुके हैं। आगामी तीन दिनों तक प्रतिभागियों को लगातार डांडिया बीट्स पर ही डांस कराए जाएंगे।

तीनदिन बाद शुरू होगा कश्मीरी स्टेप

डांडियास्टेप के बाद अब कश्मीरी स्टेप भी जोर पकड़ेंगे। नए स्टेप के साथ प्रतिभागियों को जल्द ही कश्मीरी स्टेप सिखाना शुरू किया जाएगा। गरबा ग्राउंड प्रैक्टिस 24 25 सितंबर को होगी, जबकि 26 से 29 सितंबर तक एसएमएस कन्वेन्शन ग्राउंड में गरबा खेला जाएगा।

गरबा अभिव्यक्ति कार्यशाला में महाआरती की प्रेक्टिस करते पार्टििसपेंट्स।