पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 9डी में डिज्नीलैंड की सैर करेंगे बच्चे

अब 9डी में डिज्नीलैंड की सैर करेंगे बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 मिनट का होगा शो और एक साथ 15 लोग करेंगे एंजॉय।

िसटीरिपोर्टर जयपुर

2डीऔर 7डी थिएटर में मूवीज के सीन को लाइव एंजॉय करने पर ही बच्चों का मन रोमांचित हो उठता है। ऐसे में अगर बच्चों को समुद्र की लहरों से मिलने और सीट पर बैठे-बैठे लंदन, डिज्नीलैंड, पेरिस घूमने का मौका मिल जाए तो कहना ही क्या। बच्चों की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए नवरात्र में पहली बार थिएटर का 9डी वर्जन शुरू होने जा रहा है। यह थिएटर का सबसे लेटेस्ट और हाई वर्जन होगा। इससे पहले बच्चे 2डी से लेकर 7डी थिएटर में मूवीज का आनंद ले चुके हैं। अब 9डी का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया और नायाब होगा।

15मिनट का एक शो

थिएटरके अंदर हर शो 15 मिनट का रखा गया है। इन शोज में एक बार में किसी भी एज ग्रुप के करीब 15 लोग एंजॉय कर सकेंगे। दिनभर में करीब 10 शॉर्ट मूवीज दिखाई जाएंगी। इन मूवी का चार्ज 120 रुपए रखा गया है। मॉल के मैनेजर जितेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि राजस्थान में पहली बार बच्चों के लिए 9 डी और लेजर 47 गेम शुरू किए जा रहे हैं। यह अपने आप में बेहद यूनीक कॉन्सेप्ट है।

Good news