जयपुर में ईएमआई पर होगी सर्जरी
अभीतक बैंक घर और कार की खरीद पर ही ईएमआई की सुविधा दे रही थी, लेकिन जयपुर में अब सर्जरी के लिए भी ईएमआई की सुविधा होगी। सर्जरी के लिए ईएमआई का विकल्प सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। जयपुर में पेशेंट्स को यह सुविधा नोवा मेडिकल सेंटर पर मिलेगी। नोवा मेडिकल सेंटर्स के संस्थापक और चेयरमैन सुरेश सोनी ने बताया कि पेशेंट्स को सर्जरी की बेहतर सुविधाएं मिल पाएं। हर क्लास के व्यक्ति के लिए सर्जरी करवाना आसान हो पाए। इसे मद्देनजर रखते हुए सेंटर ने पेमेंट सॉल्यूशन की अग्रणी कंपनी पाइन लैब्स के साथ टाइअप करके ईएमआई स्कीम लॉन्च की है। पेशेंट्स अपनी सुविधा के मुताबिक सर्जरी के खर्च का भुगतान तीन, छह, नौ और बारह महीनों में करने का विकल्प चुन सकेंगे। इस सेंटर की ओर से यह स्कीम सभी सर्जिकल सेंटर्स, नोवा स्पेसिलिटी हॉस्पिटल्स और फर्टिलिटी सेंटर्स, नोवा आईवीआई फर्टिलिटी में लागू कर दी है। इस विकल्प से पहले से मौजूद भुगतान पद्घतियों में इजाफा होगा। नोवा के सभी केंद्रों में क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा पहले ही मौजूद है। ईएमआई का विकल्प भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक,एचएसबीसी बैंकों के सभी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध होगा।