- Hindi News
- ‘कहानी एक संघर्ष की’ में जयपुर के अनमोल निभाएंगे मुख्य भूमिका
‘कहानी एक संघर्ष की’ में जयपुर के अनमोल निभाएंगे मुख्य भूमिका
सिटी रिपोर्टर. सितंबरके अंत में रिलीज हो रही फिल्म ‘कहानी एक संघर्ष की\\\' में जयपुर के अनमोल मुख्य भूमिका करते नजर आएंगे। इस फिल्म की पृष्ठभूमि शिक्षा पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक नितिन माथुर तथा निर्माता अजीत सिंह हैं। इन्होंने इससे पहले राजस्थानी फिल्म ‘डिग्गीपुरी का राजा’ का निर्माण किया था। फिल्म में गीत और संगीत भी अनमोल का ही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जयपुर में ही हुई है।