- Hindi News
- आरटीई की पुनर्भरण राशि दिलाने के लिए ज्ञापन
आरटीई की पुनर्भरण राशि दिलाने के लिए ज्ञापन
जयपुर|शिक्षा विभागके अधिकारियों की लापरवाही के कारण जयपुर जिले में कई निजी स्कूलों को आरटीई की पुनर्भरण राशि की पहली किस्त नहीं मिली है। जबकि अब तक उन्हें दोनों किस्तों का भुगतान हो जाना चाहिए था। पुनर्भरण किस्त की मांग को लेकर शुक्रवार को 50 से अधिक निजी स्कूल संचालक शिक्षा उपनिदेशक (डीडी) से मिले और जल्दी भुगतान की मांग की। निजी स्कूल संचालक ईश्वर चौधरी, ताराचंद कुमावत ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को निशुल्क प्रवेश दे दिया।
उनका सत्यापन भी हो गया। लेकिन उन्हें पहली किस्त का राशि अब तक नहीं मिल पाई है। कर्मचारी उन्हें बार बार चक्कर कटवाते हैं। किस्त नहीं मिलने से स्कूल संचालकों के आगे आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।