पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौलाना जियाउद्दीन के दर पर उमड़े जायरीन

मौलाना जियाउद्दीन के दर पर उमड़े जायरीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| चारदरवाजा स्थित हजरत मौलाना जियाउद्दीन शाह साहब के सालाना उर्स मुबारक के तीसरे दिन शुक्रवार को जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर दरगाह में अजमेर शरीफ के खादिम और पंचायत मछली वालान, मोहल्ला काजी का नला, मौलाना जियाउद्दीन कॉलोनी आदि जगहों से ढोल-ताशों के के साथ चादर पेश की गई। इशा की नमाज के बाद महफिल-ए-कव्वाली हुई। शनिवार रात को भी महफिल-ए-कव्वाली होंगी, जिसमें कव्वाल पार्टियां शिरकत करेंगी। रविवार को कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न होगा।