जयपुर|रोटरी क्लबजयपुर पिंकसिटी ओके प्लस की ओर से रविवार को बिड़ला सभागार में एक शाम राधा गोविंद के नाम भजन संध्या होगी। आयोजक ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि इसमें भजन गायक विनोद अग्रवाल और निकुंज कामरा सुरों की सरिता बहाएंगे। भजन संध्या शाम 7 बजे शुरू होगी।