पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुक्मिणी विवाह की भेंट सामग्री बाढ़ पीड़ितों को समर्पित

रुक्मिणी विवाह की भेंट सामग्री बाढ़ पीड़ितों को समर्पित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|राधा-गोपीनाथ मंदिरभक्त मंडल की ओर से पुरानी बस्ती के राधा गोपीनाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा में बालव्यास प्रियाशरण ने कथा श्रोताओं को भगवान कृष्ण चरित्र की बाल-लीलाओं का श्रवण करवाया। बाल व्यास ने कृष्ण की माखन लीलाओं तथा कृष्ण के द्वारा आततायी राक्षसों के वध के प्रसंगों का बखान किया। कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह में भक्तों द्वारा रुक्मणी विवाह में जो भेंट और सामग्री समर्पित की गई, उसे कथा व्यास प्रियाशरण ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों को समर्पित कर दिया गया।



प्रियाशरण ने कहा कि कृष्ण के द्वारा धरती को कंस के भार से मुक्त करवाने की लीला का भी वर्णन किया। कथा के अंतर्गत कृष्ण द्वारा रचाए गए महारास की कथा रुक्मिणी विवाह की कथा का पूर्ण भक्ति भाव से बाल स्वरूपों का मंचन किया गया। कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह में भक्तों द्वारा रुक्मणी विवाह में जो भेंट और सामग्री समर्पित की गई, उसे कथा व्यास प्रियाशरण ने जम्मू-कश्मीर के बाढ पीडितों को समर्पित कर दिया गया।

कथा में सुनाया परीक्षित चरित्र : हनुमान नगर, बी ब्लाक, गौतम मार्ग स्थित हनुमान वाटिका मंदिर में चल रही भागवत कथा में पंडित मारूति नंदन शास्त्री ने परीक्षित चरित्र, विदुर मैत्रेय संवाद एवं कपिल देवहूति उपाख्यान के प्रसंगों पर कथा प्रवचन किए। कथाव्यास ने कहा कि भक्ति से ही मुक्ति मार्ग प्रशस्त होता है। भगवान के भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती। बालक ध्रुव और प्रहलाद ने बचपन में अपनी भक्ति से प्रभु को प्रसन्न कर लिया। शनिवार को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, अजामिल कथा एवं प्रहलाद चरित्र के प्रसंगों पर कथा प्रवचन होंगे।