पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल में जयपुर विजेता

फुटबॉल में जयपुर विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारपुरा (सीकर) में आयोिजत राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-19) में जयपुर प्रथम ने बालक वर्ग का खिताब जीत लिया। फाइनल में उसने नोहर को 2-0 से हराया। जयपुर के लिए हरिनारायण ने छठे 69वें मिनट में गोल किए।



अंत में यह मैच जयपुर ने 2-0 से जीत कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में छोटूराम, अशोक कुमार धीरेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत थे। उन्होंने कहा कि युवा देश की धरोहर हैं। इन्हें खेल सहित सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बनने का लक्ष्य लेकर पूरी उर्जा के साथ जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलक्टर एसएस सोहता ने की। उन्होंने कहा कि शेखावाटी वीर प्रसूताओं खिलाड़ियों की भूमि है। हमें खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेल भावना टीम भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जोधपुर एकेडमी के राहुल खान को प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य हुकम सिंह महला ने सभी का आभार जताया। उप जिला शिक्षा अधिकारी(शा.शिक्षा) धर्मपालसिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री राजेन्द्र पारीक, झुंझुनूं के उपजिला प्रमुख विद्याधर सिंह गिल, माध्यमिक शिक्षा, चुरू के उपनिदेशक रेखाराम खीचड़ उप वन संरक्षक राजेन्द्र हुड्डा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में चयन समिति संयोजक बिशन सिंह भाटी, थाना प्रभारी मदन कड़वासरा, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, अनेक गणमान्य लोग शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

खो-खो की राष्ट्रीय टीम के लिए तीन छात्राओं का चयन

खंडेला. 14 आयुवर्ग छात्रा खो-खो प्रतियोगिता के लिए तीन छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक जगदीश कुडी मधु ने बताया कि राउप्रावि हनुमान सागर कोसरडा की कोमल कंवर, सुनीता कुमारी मनीषा कुमारी का आंध्रप्रदेश में होने वाली खो-खो में चयन हुआ है।