- Hindi News
- आदित्य के ऑलराउंड प्रदर्शन से सीकर ने भरतपुर को हराया
आदित्य के ऑलराउंड प्रदर्शन से सीकर ने भरतपुर को हराया
झुंझुनूं की जीत में श्रद्धानंद चमके
श्रद्धानंदके ऑलराउंड प्रदर्शन से झुंझुनूं ने चित्तौड़गढ़ को 58 रन से मात दी। झुंझुनूं ने दूसरी पारी में 8/185 रन बना चित्तौड़गढ़ को 249 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन श्रद्धानंद ने सात विकेट झटकते हुए उसकी पारी 190 रन पर समेट दी। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लेने के अलावा टीम की दूसरी पारी में 43 रन भी बनाए।
बांसवाड़ाने राजसमंद को हराया
एकअन्य मैच में परविंदर सिंह (6/10) की शानदार गेंदबाजी से बांसवाड़ा ने राजसमंद को 39 रन से हराया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजसमंद की टीम 110 रन पर आउट हो गई। राजसमंद की पहली पारी में कल्पेंद्र ने आठ विकेट लिए थे।
श्रीगंगानगरजैसलमेर भी जीते : जयपुरमें खेले गए मैचों में श्रीगंगानगर और जैसलमेर ने जीत दर्ज की। श्रीगंगानगर ने झालावाड़ को 131 रन से हराया। मैच के दूसरे दिन 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झालावाड़ की टीम 227 रन ही बना सकी। वहीं जैसलमेर ने सवाई माधोपुर को चार विकेट से मात दी। 193 रन का लक्ष्य टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
परविंदर सिंह
कल्पेंद्र झा