वार्ड 44, 45, 46,47 48 से रूबरू आज
जयपुर| दैनिकभास्कर की ओर से रविवार को मालवीय नगर आदर्शनगर विधानसभा के पांच वार्डों का रूबरू कार्यक्रम रखा गया है। राजापार्क तिलक नगर एलबीएस कॉलेज के पास स्थित नगर निगम के सामुदायिक केंद्र में वार्ड 44, 45, 46, 47 और वार्ड 48 का रूबरू कार्यक्रम होगा। इसमें जनता से रूबरू होने के लिए मेयर ज्योति खंडेलवाल के साथ वार्ड पार्षद रोशनलाल सैनी, संजीव शर्मा, देवेंद्रसिंह शंटी, नीता खेतान संतरा वर्मा और संबंधित क्षेत्र से जुड़े निगम, जेडीए, पीएचईडी और बिजली कंपनी के अफसर मौजूद रहेंगे। रूबरू का मकसद हर वार्ड की जनता अपने क्षेत्र की समस्या रख सकें और जन भावना के अनुरूप उनके समाधान निकाले जाए। रूबरू कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 3 बजे तक चलेगा। भास्कर का प्रयास सभी जिम्मेदारों को एक मंच पर लाना है। ताकि नगर निगम चुनाव से पहले ही सभी वार्डों की समस्या सामने आए। वार्डों की जरूरत तय हो। उसी आधार पर आगामी निगम चुनाव में घोषणा पत्र तैयार हो सके।
चुनावी एजेंडा में प्रत्येक वार्ड के मुद्दे शामिल किए जाए। रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से हर वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बेहतर सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। यह मौका है कि वार्ड का हर व्यक्ति रूबरू कार्यक्रम में आए और अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिहाज से अपना बेहतर सुझाव दे। ताकि जयपुर शहर एक स्मार्ट सिटी बन सके।