पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, महिला सहित 8 गिरफ्तार

जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, महिला सहित 8 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| निवारूमें शनिवार शाम तीन बीघा जमीन पर कब्जा करने हरियाणा दिल्ली से आए आठ बदमाशों को करधनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक दंपती भी है। पुलिस ने बदमाशों की चार कारें जब्त की है। कारों की तलाशी में सरिए, हॉकी, पिस्तोल कारतूस बरामद किए हंै।

सब इंस्पेक्टर मानसिंह ने बताया कि निवारू निवासी जगदीश नायक ने सूचना दी कि उसकी तीन बीघा जमीन पर करीब 40 लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हंै। इस पर पुलिस मौैके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बाकी लोग फरार हो गए। आठ लोगों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने हरियाणा के झज्जर निवासी नरेश कुमार, सिरसा निवासी संजीव पाल रणजीत सिंह, दिल्ली प्रीतमपुरा निवासी बलविंदर उसकी प|ी प्रिया, हनुमानगढ़ निवासी गुरुदीप राजाराम और बगरू निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि श्याम सिंह नामक भू माफिया ने उनको जमीन पर कब्जा करने बुलाया है।