बीसलपुर बांध के गेट बंद
जयपुर. जयपुरऔर अजमेर को जल आपूर्ति करने वाले बीसलपुर बांध के गेट शुक्रवार देर रात बंद कर दिए गए। बांध में पानी की आवक कुछ दिनों से काफी कम हो रही थी। बांध के एक गेट से 300 क्यूसेक पानी शुक्रवार तक 0.05 सेंटीमीटर की ऊंचाई से छोड़ा जा रहा था। बांध में पानी की आवक घटते-घटते तकरीबन 400 क्यूसेक के आसपास रह गई थी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि बांध के गेट बंद कर दिए जाएं। असिस्टेंट इंजीनियर मनीष बंसल ने बताया कि त्रिवेणी के जल स्तर में कमी रही थी। यह घटकर 1.50 मीटर के स्तर पर गया। बीसलपुर बांध से की जाने वाली पेयजल की आपूर्ति और पानी की आवक तकरीबन आसपास हो गई। ऐसे में निर्णय लिया गया कि बांध के गेट बंद कर दिए जाएं।