- Hindi News
- गलता में 30 से सजेगा वैष्णोदेवी का दरबार
गलता में 30 से सजेगा वैष्णोदेवी का दरबार
गलता में 30 से सजेगा वैष्णोदेवी का दरबार
जयपुर|मांवैष्णोदेवी सेवा समिति की ओर से 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गलता गेट पर कनक बिहारी मंदिर के पास सजने वाले मां वैष्णो के दरबार के लिए गणेशजी को न्योता दिया गया। समिति के अध्यक्ष रामवतार बड़ाया ने बताया कि दरबार को तैयार करने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं। यहां गलता के पहाड़ों पर बाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुंआरी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत बर्फीले पहाड़ों पर मां वैष्णोदेवी भैरव मंदिर के दर्शन होंगे। दरबार प्रतिदिन सुबह 10 से रात 10 बजे तक सजेगा।