पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती परीक्षा में शामिल करने की मांग को इंटर्नशिप छात्र मिले स्वास्थ्य मंत्री से

भर्ती परीक्षा में शामिल करने की मांग को इंटर्नशिप छात्र मिले स्वास्थ्य मंत्री से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भर्ती परीक्षा में शामिल करने की मांग को इंटर्नशिप छात्र मिले स्वास्थ्य मंत्री से

जयपुर|राजस्थानस्वास्थ्यविज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से 5 नवंबर को कराई जाने वाली दंत चिकित्सकों की भर्ती परीक्षा में शामिल कराने की मांग को लेकर इंटर्नशिप छात्र चिकित्सा मंत्री से मिले। राजस्थान युवा डॉक्टर्स फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक विवेक माचरा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने भर्ती में परीक्षा के समय दस्तावेज (स्थायी रजिस्ट्रेशन) जमा कराने की शर्त रखी है, जिससे इंटर्नशिप कर रहे छात्र इस भर्ती से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि दस्तावेज नियुक्ति समय लिए जाएं, जिससे यह छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकें। माचरा ने कहा कि यूनिवर्सिटी के कुलपति स्वास्थ्य विभाग को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया जा चुका है। फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने इस संदर्भ में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।