पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आज भाजपा नेताओं की बैठक लेंगी

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आज भाजपा नेताओं की बैठक लेंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वि.सं. जयपुर | प्रदेशमें नगरीय निकायों के नवंबर में होने जा रहे चुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को 23 जिलों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक परनामी और गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में बुधवार दोपहर 2 बजे 23 जिलों के नव नियुक्त चुनाव प्रभारियों और वहां के जिलाध्यक्षों की बैठक रखी है। चुनाव प्रभारियों के रूप में 11 सांसदों और एक केबिनेट मंत्री को नगरीय निकाय चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। 23 जिलों में 46 शहर- कस्बों में नगरीय निकाय के चुनाव होने जा रहे है। बैठक में चुनाव की तैयारियां, स्थानीय स्तर पर पानी, बिजली, सफाई, सड़क और भाजपा संगठन एवं सरकार की स्थिति पर विचार-विमर्श होगा।



साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्विति पर भी बैठक में प्रमुखता से बातचीत रखी है। पेंशन योजना के क्रियान्वयन पर भी विचार किया जाएगा।

चुनाव को लेकर इनको लगाया प्रभारी

1. जयपुर : ओपीमहेंद्रा।

2.जोधपुर शहर : सांसदओम बिरला।

3.कोटा शहर : सांसदनारायण पंचारिया

4.अजमेर देहात : सांसदगजेंद्र सिंह शेखावत।

5.बीकानेर : सांसदसीआर चौधरी।

6.श्रीगंगानगर : अजयपाल सिंह।

7.हनुमानगढ़ : सुरेंद्रपाल सिंह टीटी।

8.चूरू : सांसददेवजी एम पटेल

9.झुंझुनूं : हरीरामरणवा

10.सीकर : सांसदरामचरण बोहरा।

11.भरतपुर : किरणमाहेश्वरी।

12.टोंक : सांसदचंद्रप्रकाश जोशी।

13.नागौर : अजयसिंह कीलक।

14.पाली : मोहनलालगुप्ता।

15.जोधपुर देहात : ऊर्जामंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर।

16.जैसलमेर- बाड़मेर : कुलदीपधनकड़

17.जालोर : राजेंद्रगहलोत।

18.सिरोही : सांसदअर्जुन मेघवाल

19.उदयपुर शहर : सांसदहरिओम सिंह राठौड़

20.उदयपुर देहात : सांसदअर्जुनलाल मीणा।

21.बांसवाड़ा : चुन्नीलालगरासिया

22.चित्तौडगढ : सांसदपीपी चौधरी

23:राजसमंद : अनिताभदेल

24.कोटा देहात : बाबूलालवर्मा।

25: बारां : श्रीकिशनपाटीदार।