पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के आठ माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगाया

शादी के आठ माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| श्यामनगर के रानी सती नगर में शादी के आठ माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने कांस्टेबल पति उसके परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। किशनगढ़ निवासी मृतका पूजा शर्मा का 21 जनवरी को निर्माण नगर के रानी सती नगर निवासी कांस्टेबल प्रियंक शर्मा से विवाह हुआ था। सोमवार दोपहर पूजा और उसकी ननद घर पर थी। बाकी लोग घर से बाहर गए थे। ननद बाथरूम से नहाकर निकली तो पूजा का कमरा बंद मिला। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर लटकी मिली।

मृतका के पिता रामगोपाल शर्मा ने बताया कि घटना के एक दिन पहले रविवार रात को पूजा ने फोन कर ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करना बताया था। पूजा ने कहा था कि आप लोग मेरे ससुराल जाओ अन्यथा ये लोग मुझे मार डालेंगे। दूसरे दिन उसकी मौत का समाचार मिला।