पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए बदली व्यवस्था

ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए बदली व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशमें ओवरलोड वाहनों पर रोक और अवैध वसूली को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने डीटीओ और इंस्पेक्टरों का चैकिंग सिस्टम बदल दिया है। विभाग ने ओवरलोड की रोक के लिए लंबे समय से लगे इंस्पेक्टरों को चैकिंग के लिए दूसरे क्षेत्र में लगाया है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मुकुल शर्मा ने बताया कि पहले जहां आरटीओ स्तर के अधिकारी इंस्पेक्टरों की राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ड्यूटी लगाते थे। इस बार इंस्पेक्टरों की ड्यूटी मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की ओर से लगाई गई है।



इसमें भी क्षेत्र के इंस्पेक्टर को उसी क्षेत्र में नहीं लगाया, बल्कि जोधपुर के इंस्पेक्टर को जयपुर और जयपुर के इंस्पेक्टरों को बाड़मेर एवं जैसलमेर लगाया गया।