भूखंडों की लॉटरी आज
जयपुर | जेडीएकी ओर से राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2010 के प्रावधानों के अनुसार निजी खातेदारी की अनुमोदित योजनाओं में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी के लिए कुल आरक्षित 15% भूखंडों की लॉटरी 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में होगी। जेडीए की ओर से 2 अक्टूबर, 2014 से विभिन्न 85 योजनाओं के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें ईडब्ल्यूएस में 1,549 एलआईजी के 2,030 भूखंडों सहित कुल 3,579 आरक्षित भूखंडों के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
निजी खातेदारी की लॉटरी में सम्मिलित योजनाओं का विवरण जेडीए वेबसाइट पर मौजूद है।