पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

निगम अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नगरनिगम के विद्याधर नगर जोन में आवासीय में व्यावसायिक गतिविधि का संचालन होने के बाद भी जोन आयुक्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने जोन आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। व्यावसायिक के कारण ट्रैफिक अस्त व्यस्त रहता है। मामला शास्त्री नगर में शिव शक्ति कॉलोनी का है। यहां पर मकान संख्या 1 बी-6 में किराया पर क्लीनिक चल रहा है।



इस संबंध में जोन आयुक्त 7 अगस्त को मकान मालिक को नोटिस देकर खानापूर्ति कर चुका है। नोटिस में मकान मालिक को 24 घंटे में व्यवसायिक गतिविधि बंद कर निगम को सूचना देनी थी, लेकिन व्यवसायिक गतिविधि अभी भी जारी है। गतिविधि बंद नहीं करने पर निगम अधिकारियों को सील की कार्रवाई करनी है। आवासीय में व्यवसायिक गतिविधि संचालित होने पर हाईकोर्ट भी निगम अधिकारियों को फटकार लगा चुका है। इसके बाद भी निगम अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।