पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारी पदोन्नत

सूचना-जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारी पदोन्नत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राज्यसरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। संयुक्त निदेशक पी.के. मीणा जितेंद्र कुमार (रि.) को अतिरिक्त निदेशक के पद पर, उप निदेशक दिनेश चंद्र, नानगराम एवं श्याम सुंदर को संयुक्त निदेशक, अतिरिक्त सहायक निदेशक राधेश्याम कोली (रि.), के.के. व्यास और अरुणेश कुमार को उप निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है। सूचना जनसंपर्क अधिकारी यादवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश चंद्रोदय, दीपक दत्त, राजेश कुमार, महेश चंद्र, अमरसिंह, उषा भील, रामप्रसाद, रेणु जुनेजा, श्रवण कुमार, कमलेश शर्मा, नर्बदा इंदौरिया एवं मनमोहन को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है। कैमरामैन प्रवीण कुमार को मुख्य फोटो अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पी.के. मीणा।