खेड़ापति बालाजी की पदयात्रा कल
जयपुर|जयपुर सेफागी माधोराजपुरा के खेड़ापति बालाजी के लिए 16वीं पदयात्रा गुरुवार सुबह सवा आठ बजे करतारपुरा विजय नगर के सीतारामजी मंदिर से रवाना होगी। आयोजन से जुड़े कमल किशोर सैनी के मुताबिक पदयात्री यहां से रवाना होकर ग्राम बालावाला सरकारी स्कूल में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद पदयात्रा शुक्रवार को फागी के सरकारी स्कूल में पहुंचेगी। यहां रात में सत्संग एवं भजन संध्या होगी। पदयात्री शनिवार को सुबह 11 बजे खेड़ापति बालाजी के दरबार पहुंचकर ढोक लगाएंगे। श्रद्धालुओं के भोजन विश्राम की व्यवस्था समिति की ओर से रहेगी।