सैनी आरपीएससी के कार्यवाहक चेयरमैन
विशेष संवाददाता | जयपुर
सरकारने आरपीएससी के वरिष्ठ सदस्य आर.डी.सैनी को कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है।
चेयरमैन गौराण का इस्तीफा मंजूर करने के बाद मंगलवार को राज्य सरकार ने सैनी की नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस बीच नए चेयरमैन की नियुक्ति पर शाम तक कोई नाम तय नहीं होने पर सैनी को कार्यवाहक चेयरमैन बनाना तय किया। शेष| पेज 6
इंटरव्यू बोर्ड का गठन नहीं, ऐनवक्त पर साक्षात्कार स्थगित | राजस्थान पेज
आरपीएससीकी प्रतिष्ठा जिस कदर घुमिल हुई है उसे देखते सरकार स्थायी चेयरमैन की व्यवस्था तत्काल करने के मूड में है।
भारद्वाज का नाम चर्चा में
आरपीएससी चेयरमैन के लिए सबसे अधिक चर्चा में जो नाम उभर कर सामने आया है वह डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज का है। डीजीपी अगले साल फरवरी में रिटायर होने वाले हैं। सरकार की गुड बुक में है। भारद्वाज की जगह एसीबी के डीजी मनोज भट्ट को नया डीजीपी बनाया जा सकता है। हालांकि, यह सिर्फ प्रशासनिक हलकों में चर्चा मात्र है।