पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की जीत ने भाजपा का घमंड तोड़ा

कांग्रेस की जीत ने भाजपा का घमंड तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। उपचुनावमें चार में तीन सीट जीतने के बाद कांग्रेस ने पीसीसी में मंगलवार को जश्न मनाया। जीत कर आए तीनों विधायकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को निकाय और पंचायत चुनावों के लिए जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस ने उपचुनाव में चुनाव जीतकर भाजपा के इस घमंड को तोड़ा है। उपचुनाव में पार्टी ने जीत का प्रण लिया तथा सबकी एकजुटता अथक मेहनत को जनता का आशीर्वाद मिला। यह जीत जनता की कांग्रेस के प्रति विश्वास की अभिव्यक्ति है, इसे हम जनता को समर्पित करते हैं। कार्यक्रम के बाद मीडिया के एक सवाल पर कहा कि नसीराबाद से नया सदस्य जीतकर गया, उसके बावजूद मंत्री वहां जमे हैं। जब 160 विधायक मौजूद हैं। कमी नहीं है तो फिर मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होना, आश्चर्य है। रामेश्वर डूडी ने भाजपा के नौ महीने के शासनकाल को जनता के साथ विश्वासघात का परिचायक बताया।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उपचुनाव में जीत ने साबित कर दिया कि भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के िलए 11 ट्रक राहत सामान भेजा गया।

27 से 87 हो गए अस्पतालों में भर्ती कुपोषित बच्चे

जयपुर।पायलटकहा कि कुपोषण से 16 सितंबर तक 27 बच्चे अस्पतालों में भर्ती थे, जिनकी आज संख्या 87 हो गई है। हमारे दौरे के बाद सरकार ने वहां फिर से पोषाहार देना शुरू किया है। यदि वे पहले से दे रहे थे तो अब क्या जरूरत पड़ी। सरकार कोटा संभाग का दौरा करने की तैयारी कर रही है, इसके बजाय प्रदेश की जनता की चिंता करे तो ठीक रहेगा। सरकार ने आठ माह तक बच्चों को भूखा रखा। चिकित्सा व्यवस्था नहीं जुटाई।

एक फीसदी कार्यकर्ता नहीं आते आदत से बाज : कामत

जयपुर।प्रभारीमहासचिव गुरुदास कामत ने कहा, सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता नहीं दिखाई। एक फीसदी तो आदत से बाज नहीं आते। कार्यकर्ताओं से यह बात कहने के बाद कामत ने मीडिया से इस मुद्दे पर कहा कि ये वो लोग हैं, जो या तो टिकट नहीं मिलने से नाराज होते हैं, या अपने साथी को टिकट नहीं दिए जाने से। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने की कोशिश की कि इन एक प्रतिशत को भी आगे के चुनाव में पार्टी साथ लेकर काम करेगी।

मंगलवार को उपचुनाव में जीत का जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।