पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी 400, सोना 200 रुपए तेज

चांदी 400, सोना 200 रुपए तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| सोने-चांदीमें जारी गिरावट का दौर मंगलवार को थम गया और त्योहारी खरीद निकलने से इनके भाव बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर भी घटे भावों पर लिवाली निकली। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी 400 रुपए और सोना 200 रुपए सुधर गए। चांदी (999) इस बढ़त के साथ 39,500 रुपए और चांदी रिफाइन भी इतनी ही तेजी के साथ 39,000 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। उधर, सोना जेवराती बढ़कर 25,500 रुपए और सोना स्टैंडर्ड भी 26,850 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया। भाव:- चांदी (999) 39,500, चांदी रिफाइन 39,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,850 रुपए, सोना जेवराती 25,500 रुपए, वापसी 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।