- Hindi News
- डॉ. जैन ने दिमाग में रिवर्स हॉट क्रास बन साइन की खोज की
डॉ. जैन ने दिमाग में रिवर्स हॉट क्रास बन साइन की खोज की
जयपुर | एसएमएसमेडिकल कॉलेज के न्यूरोलोजी विभाग में सीनियर प्रोफेसर एवं यूनिट हैड के पद पर कार्यरत डॉ.आर.एस.जैन ने लकवा ग्रस्त मरीज के दिमाग में रिवर्स हॉट क्रास बन साइन की खोज करके एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसे होली क्रास के नाम से भी माना जाता है। यह साइन विश्व की सर्वाधिक प्रतिष्ठित ब्रिटिश मेडिकल जनरल में प्रकाशित हो चुका है। मस्तिष्क की एमआरआई जांच के जरिए पॉन्स वाले हिस्से में साइन की सर्वप्रथम पहचान करके वे अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर गए है। लकवा ग्रस्त मरीज में ही मर्सिडीज बैन्ज साइन, फेस ऑफ दी जायंट पांडा एंड हर कब साइन की पहचान भी पहली बार की है, जो साइन अब तक विल्सन डिजीज में ही मिले थे। इससे लकवा ग्रस्त मरीज के ब्रेन स्टेम हिस्से में इन चिन्हों की पहचान करने से शोध कार्य में एक नई दिशा मिलेगी। वर्ष 2013 में भी डॉ.जैन ने सेरिब्रो टेन्डीनस जेन्थोमेटोसिस (सीटीएक्स) नामक बीमारी में हॉट क्रास बन साइन की पहचान सर्वप्रथम की थी।