- Hindi News
- मेंटिनेंस नहीं होने से शहर में रोड लाइटें बंद
मेंटिनेंस नहीं होने से शहर में रोड लाइटें बंद
जयपुर | शहरका रोड लाइट सिस्टम बिगड़ चुका है। रोड लाइट मेंटिनेंस के टेंडर भी हो गए हैं लेकिन निगम प्रशासन ने ठेका लेने वाली फर्मों को अभी तक वर्क आॅर्डर जारी नहीं किए। ही नेगोसिएशन कर काम शुरू करवाया गया। यही वजह है कि शहर के सभी वार्डों में अधिकतर रोड लाइटें बंद पड़ी हैं। रोड लाइट मेंटिनेंस का ठेका पिछले माह ही पूरा हो गया था, जबकि नगर निगम की रोड लाइट शाखा ने ठेका नहीं होने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की।
ऐसा लगातार तीसरे साल हुआ है, जब रोड लाइट सिस्टम मेंटिनेंस के ठेके में देरी से बिगड़ा। निगम ने गत 17 तारीख को ही टेंडर कर दिए थे, लेकिन वर्क आॅर्डर अब तक जारी नहीं किए गए। और ही मेंटिनेंस की कोई अन्य व्यवस्था की गई। हालांकि निगम ने न्यूनतम दर अधिक मानते हुए नेगोसिएशन की बात कही है, लेकिन यह काम काफी धीमी गति से हो रहा है। लोगों को डर है कि कहीं निगम चुनाव की आचार संहिता लग जाए और रोड लाइट मेंटिनेंस का ठेका नहीं हो सके।
गोपालपुरा पुलिया के पास रोड लाइट गुल।
इनका कहना है
^रोडलाइट के टेंडर हो चुके हैं, नेगोसिएशन लेटर जारी होने हैं, इसलिए वर्क आॅर्डर नहीं दिए गए। टेंडर अप्रुवल के लिए कमेटी में भेजेंगे। उसके बाद ही काम शुरू होगा। -महेंद्र कुमार बैरवा, एक्सईएन,रोड लाइट, नगर निगम
अंधेरी में डूबी रहती है रामनगरिया रोड
जगतपुरामें सात नंबर बस स्टैंड से आगे रामनगरिया (एसकेआईटी) रोड पर खंभों पर लाइटें लगी हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से यह जलती ही नहीं। लगभग एक किमी लंबी इस पूरी रोड़ पर अंधेरा रहता है। यहां पर पैदल चलना ही मुश्किल रहता है। इस कारण आए यहां की कॉलोनियों में चोरी की घटनाएं होती हैं। मुख्य सड़कों के अलावा कॉलोनियों की गलियों की भी हालत ऐसी ही है।
रोड लाइटें ही नहीं
हल्दीघाटीमार्ग को एयरपोर्ट से जोड़ रहे 200 फीट रोड पर रोडलाइटें ही नहीं हैं। रात के समय यहां अंधेरा रहता है। इस मार्ग पर वेदांश आश्रम के पास इंद्रविहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर भी रोड लाइटें नहीं हैं। स्थानीय नागरिक अतुल जोशी, उमाकांत पटेल, चिंटू व्यास का कहना है कि कई बार निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यहां बंद हैं लाइटें
त्रिवेणीनगर, महेश नगर, स्वेजफार्म, नंदपुरी, सिविल लाइन, वैशालीनगर, बनीपार्क, सी स्कीम, जगतपुरा, मालवीय नगर, सांगानेर, विद्या