शिविर में महामंडलेश्वर ने किया रक्तदान
शिविर में महामंडलेश्वर ने किया रक्तदान
जयपुर। शहीदभगतसिंह जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजस्थान प्रदेश एवं झोटवाड़ा यूथ ब्रिगेड महासंघ की ओर से बजरंग द्वार के पास सांगा पैलेस में रक्तदान शिविर लगाया गया। महासभा के वरिष्ठ महामंत्री उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मेघराज सिंह रॉयल, प्रदेश संरक्षक नवल सिंह झराना प्रदेशाध्यक्ष ने किया। शिविर में हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य ने स्वयं रक्तदान किया। शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर में यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष रामसिंह सुदरासन उनकी टीम ने सहयोग किया।
अन्यस्थानों पर भी शिविर : माहेश्वरीनवयुवक मंडल एवं महेश सेवा संघ की ओर से उत्सव सभागार में आयोजित शिविर में 500 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। संयोजक रामकिशन सोनी ने बताया कि इसमें विधायक मोहनलाल गुप्ता, सुरेंद्र पारीक अशोक लाहोटी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। विश्वशांति दिवस के उपलक्ष्य में एपेक्स हॉस्पिटल, मानसरोवर में लगे शिविर में 233 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। आयोजक मोहित शर्मा ने बताया कि इसमें महापौर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। राजस्थान नागरिक संघर्ष समिति की ओर से लगे शिविर में 151 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।