- Hindi News
- गोखले हॉस्टल में देर रात रैगिंग, पुलिस पहुंची तो भागे सीनियर, 7 छात्र निलंबित
गोखले हॉस्टल में देर रात रैगिंग, पुलिस पहुंची तो भागे सीनियर, 7 छात्र निलंबित
कमेटी गंभीर, तुरंत कार्रवाई
इस घटनाक्रम के बाद महाराजा कॉलेज प्राचार्य ने मंगलवार सुबह एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। रैगिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सात छात्रों को हॉस्टल से निकालने के आदेश जारी किए तथा कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। सभी दोषी छात्र बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र है। अब दोषी पाए गए छात्रों की सुनवाई 8 अक्टूबर को एक विशेष कमेटी करेगी। छात्रों के अभिभावकों को भी सुनवाई में बुलाया गया है।
इन्हें किया निलंबित
अजय पुत्र महेंद्र सिंह, अनिल यादव पुत्र रामवीर, पंकज कुमार गढ़वाल पुत्र फूलचंद, पुनीत पुत्र विजेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, रामस्वरूप पुत्र मोहन कुमार प्रजापत, अशोक कुमार पुत्र ओमकार वर्मा।
जयपुर| महाराजाकॉलेज के गोखले हॉस्टल में रैगिंग की शिकायत होने के बावजूद सीनियर छात्रों ने सोमवार देर रात 12 बजे जूनियर छात्रों की रैगिंग की। इसकी शिकायत जूनियर छात्रों ने पुलिस को की। देर रात हॉस्टल में पुलिस पहुंची तो अधिकांश सीनियर छात्र खुद के कमरों में भाग छूटे सिर्फ दो सीनियर छात्र पुलिस को मौके पर मिले और शेष जूनियर छात्र थे। पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी देर रात को ही महाराजा कॉलेज प्राचार्य प्रो. एम.के. पंडित को दी। जूनियर छात्रों की ओर से 5 छात्रों के िखलाफ लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इससे पूर्व सोमवार सुबह भी छात्रों ने रैगिंग की शिकायत कॉलेज प्रशासन को दी थी। इससे सोमवार शाम तक हॉस्टल में खलबली मची रही। इसके बाद देर रात सीनियर छात्रों ने सभी जूनियर छात्रों को कमरों से बाहर निकलवाकर और हॉस्टल परिसर में बैठाकर परिचय ले रहे थे।