पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों रुपए के जेवरात हड़पे, जवाहरात व्यवसायी गिरफ्तार

लाखों रुपए के जेवरात हड़पे, जवाहरात व्यवसायी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | बजाजनगर थाना पुलिस ने एक जवाहरात व्यवसायी को करीब साढ़े 47 लाख रुपए के जेवरात हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। मुकदमे की जांच एएसआई शिवदान सिंह को सौंपी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चांदरतन सोनी (28) नया शहर, बीकानेर का रहने वाला है, जबकि उनका पिता पुरुषोत्तम सोनी फरार है। मुकदमे में तुलसीराम रामकिशन सोनी को भी आरोपी बनाया है। एएसआई शिवदान सिंह ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ ज्वैलर व्यवसायी सुशील वर्मा ने पिछले वर्ष 21 जून माह में ठगी का केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनका आदित्य एसोसिएटेड एजेंसीज के नाम से टोंक रोड पर लालकोठी शॉपिंग सेंटर पर ऑफिस है। दोनों आरोपी उनके रिश्तेदार है। चांदरतन 3 अप्रैल 2013 को उनके ऑफिस पर आया। उसने बताया कि वह जयपुर में ज्वैलरी का व्यवसाय कर रहा है। उसे ज्वैलरी खरीदनी है। इसके बाद चांदरतन ने परिजनों से सुशील कुमार की बातचीत कराई। विश्वास में आकर सुशील ने चांदरतन को करीब 47 लाख 50 हजार रुपए के जेवर ले लिए और कहा कि आगे ग्राहक को बेचकर लगभग 10 दिन में ज्वैलरी का पेमेंट कर दूंगा। एक माह बीत जाने पर पेमेंट नहीं आया तो सुशील ने बीकानेर जाकर चांदरतन के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया। बाद में टालमटोल करने लगे। जेवर भी खुर्दबुर्द कर दिए। इस पर सुशील ने केस दर्ज करवाया। चांदरतन जयपुर के अलग अलग इलाकों में होटल बदल कर रहा था। गुरुवार को उसके टोंक फाटक के समीप एक होटल के पास मौजूद होने की सूचना मिली।