शाही अंदाज और राजस्थान के रंग
सिटीपैलेस में ‘जयपुर बाय नाइट’ के तहत शुक्रवार को दो दिवसीय कल्चरल प्रोग्राम शुरू हुआ। राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट और सीआईआई के तहत आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन सिटी पैलेस के मुबारक महल और सर्वतोभद्र चौक में टॉक शो कबीर बेदी की शाही परिवार के साथ बातचीत और कल्चरल परफॉर्मेंस खास रहे। सिंगर शिबानी कश्यप की परफॉर्मेंस खास रही।
सिंगर शिबानी कश्यप
स्पेशल डांस
एबिलिटी अनलिमिटेड ग्रुप ने व्हील चेयर पर पर नियंत्रण के साथ डांस किया।
कबीर बेदी केसाथ हुए रॉयल टॉक शो में करौली की पूर्व महारानी रोहिणी कुमारी देवी, उदयपुर के पूर्व महाराज अरविंद सिंह मेवाड़ और जोधपुर के पूर्व महाराज गजसिंह ने रॉयल्टी और सोसायटी से जुड़े अनेक पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा, आज रॉयल्टी देखने का मेरा नजरिया अलग है। मैं खुद को अपने शहर का ब्रांड एंबेसेडर मानता हूं। उदयपुर के अरविंद सिंह का कहना था कि रॉयल्टी एक लेगेसी है, जो हमसे कोई छीन नहीं सकता। लेकिन मैं आने वाले 10 सालों में सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर नहीं देखना चाहता। मैं चाहता हूं कि यहां यंग इनोवेटिव माइंड ज्यादा इनोवेशन करें और मेरा शहर सबसे आगे हो। वहीं रोहिणी ने कहा, मैं पहली बार इलेक्शन के दौरान अपने लोगों से मिल पाई तब मैंने जाना मेरे एरिया में कैसी समस्याएं हैं। गजसिंह ने टॉक शो में बताया कि उनकी प्रेरणा उनकी दादी और मां हैं जिन्होंने उन्हें लोगों से जुड़ना सिखाया। इस अवसर पर दीया कुमारी, नरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल सेक्रेट्री शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद थे।
Jaipur bynight