पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर अब्बाजान सुबह 4 बजे उठाकर मुझे रियाज करवाते

सिटी रिपोर्टर अब्बाजान सुबह 4 बजे उठाकर मुझे रियाज करवाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर अब्बाजान सुबह 4 बजे उठाकर मुझे रियाज करवाते थे तो आसपास के लोगों को बहुत दिक्कत होती थी। मेरा रियाज उन्हें शोर लगता था। लोग इतने परेशान हो चुके थे कि कभी-कभी तो घर पर पत्थर तक मार देते थे। लेकिन मेरे अब्बू ने लोगों की परवाह नहीं की और ही मेरे रियाज में कभी कोई रुकावट आने दी। ऐसे में भला मैं उनके सपनों को कैसे पूरा ना करती, यह कहना था पद्मभूषण क्लासिकल सिंगर परवीन सुल्ताना का। वे शनिवार को फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर के फ्लो फेस्टिवल में आई। इस मौके पर उन्होंने अपने जीवन के अनुभव मेंबर्स के साथ शेयर किए। देश के हर क्षेत्र में गर्ल्स में संगीत का हुनर है बस उन्हें पहचान कर सही दिशा देना हमारा काम है। जिनके माता-पिता सक्षम नहीं हैं उनकी बेटियों को मैं मुंबई में संगीत सिखाकर भविष्य के लिए तैयार कर रही हूं।

जरूरतमंद बेटियों को सिखा रही हूं संगीत : परवीन सुल्ताना