- Hindi News
- प्रदेश के 6 हजार स्कूलों में संबलन अभियान आज से
प्रदेश के 6 हजार स्कूलों में संबलन अभियान आज से
पहला चरण
जयपुर | सर्वशिक्षा अभियान (एसएसए) की ओर से नए सत्र में संबलन अभियान का पहला चरण सोमवार से प्रारंभ होगा। इस दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल की जांच होगी। अभियान 24 सितंबर तक चलेगा। इसमें जुलाई-अगस्त में हुई पढ़ाई के आधार पर ही विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल की जांच की जाएगी। इन दो महीनों में पढ़ाए सिलेबस के आधार पर ही एसएसए ने मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कराए हैं। एसएसए के आयुक्त ने बताया कि अभियान में प्रदेशभर के 6 हजार स्कूल कवर होंगे।
करीब 3 हजार शिक्षा अधिकारी स्कूल अवलोकन के दौरान कक्षा 2 से 8 में से किन्हीं तीन कक्षाओं के बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन करेंगे। एसएसए के आयुक्त हनुमान सिंह भाटी ने बताया कि अभियान में प्रदेशभर के 6 हजार स्कूल कवर होंगे। अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।