- Hindi News
- सरकारी स्कूलों के भवन, भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश
सरकारी स्कूलों के भवन, भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश
कड़ा रुख
जयपुर | जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय ने अपने अधीन सभी प्रिंसिपल हेडमास्टरों को एक आदेश जारी कर स्कूलों के भवन जमीनों से अतिक्रमण हटवाने को कहा है। आदेश में कहा है कि सरकारी स्कूल को भूमि सरकार ने दी हो या दानदाता ने। आवंटन पत्र, भूमि अभिलेख या दानपत्र के अभाव में कई बार अतिक्रमणकारी उस पर कब्जा कर लेते हैं। स्कूल भवन या भूमि पर कहीं अतिक्रमण पाया जाए तो तत्काल प्रशासन से संपर्क कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।