पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने उमड़े लोग

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने उमड़े लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नगरनिगम चुनाव की वोटर लिस्ट बनाने के लिए रविवार को शहर के पोलिंग बूथ पर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने नाम संशोधन के लिए विशेष अभियान चला। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अंतिम मौका होने के कारण रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना नाम देखने संशोधन के लिए पहुंचे। दोपहर तक पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ गई। वहीं कई पोलिंग बूथ पर दोपहर तक बीएलओ नहीं पहुंचे। इसकी लोगों ने संबंधित ईआरओ को भी शिकायत की है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नगर निगम के नवंबर में संभावित चुनावों की मतदाता सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। नगर निगम चुनाव के लिए तैयार की जा रही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का रविवार को अंतिम मौका था। अब पोलिंग बूथ पर मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जा सकेंगे।

बीएलओहोंगे सस्पेंड : उपनिर्वाचन अधिकारी एडीएम (द्वितीय) टीकम चंद बोहरा ने बताया कि एसडीएम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष अभियान में उनके क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ सस्पेंड की कार्यवाही की जाए।