विश्व शांति के लिए किया ध्यान
विश्व शांति के लिए किया ध्यान
जयपुर। आर्टऑफ लिविंग की ओर से विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में रविवार शाम 7:30 बजे देश-प्रदेश के ध्यान केन्द्रों पर ध्यान किया गया। जयपुर में अजमेर रोड़ निर्माण नगर रानीसती मार्ग स्थित आर्ट ऑफ लिविंग ध्यान केन्द्र में सामूहिक रूप से ध्यान किया गया। संयोजक देवेश बंसल ने बताया कि विश्व के कई देशों में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे लाखों लोगों ने विश्व शांति के लिए ध्यान किया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रवि शंकर महाराज ने इस अवसर पर शांति ऐप का शुभारंभ किया। विश्वभर में इसे कम्प्यूटर और मोबाइल पर डाउनलोड कर उनके दिशा-निर्देश पर ध्यान किया गया। यह ध्यान 40 दिन तक लगातार किया जाएगा।