- Hindi News
- अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत भजन संध्या से
अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत भजन संध्या से
अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत भजन संध्या से
जयपुर। अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम हुए। अग्रवाल समाज सेवा समिति टोंक रोड की ओर से अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत शनिवार को श्याम भजन संध्या से की गई। रविवार को महेश नगर के अग्रसेन भवन में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रचार मंत्री अरविंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्य समारोह 25 सितंबर को सुबह 11 बजे त्रिवेणी नगर के सामुदायिक केंद्र में होगा। इसमें मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ होंगे। अग्रवाल वैश्य समाज समिति गीजगढ़ विहार की ओर से रविवार को खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अग्रवाल समाज मालवीय नगर की ओर से बैडमिंटन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गईं। अग्रवाल समाज समिति, जयपुर की ओर से 25 सितंबर शाम को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रसेन कॉलेज में संपन्न होगी।