जनता का मैनिफेस्टो
वार्ड 33, 34, 35, 36 से रूबरू आज
जयपुर| दैनिकभास्कर रूबरू कार्यक्रम शृंखला में बुधवार को बगरू विधानसभा के वार्ड 33, 34, 35 और 36 की जनता जनप्रतिनिधियों अफसरों से रूबरू होगी। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगतपुरा के खो नागोरियान रोड थाने के पास कय्याम पब्लिक स्कूल में होगा। मेयर ज्योति खंडेलवाल, पार्षद उर्मिला नावरिया, रामबक्श बैरवा, रामजीलाल कोली और बद्रीनारायण मीणा मौजूद रहेंगे। यह मौका है कि जनता अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिहाज से अपने सुझाव दें, ताकि जयपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सके।