- Hindi News
- नई सहकारी समितियों और लैम्प्स के गठन की स्वीकृति जारी : किलक
नई सहकारी समितियों और लैम्प्स के गठन की स्वीकृति जारी : किलक
जयपुर। सहकारिताविभाग ने राज्य में 90 नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स ) और 30 बृहदाकार बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स) के गठन की स्वीकृति जारी की गई है। इनमें से 19 पैक्स 30 लैम्प्स का तो पंजीयन भी किया जा चुका है। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि राज्य सरकार ने काश्तकारों को सहकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ये नई समितियां खोली है। एक सौ ग्राम सेवा सहकारी समितियों को 10-10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार अनुराग भारद्वाज ने बताया कि आदिवासी जिलों में 30 लैम्पस के गठन की स्वीकृति जारी की गई है।