पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनिये में 100 रुपए की और तेजी

धनिये में 100 रुपए की और तेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| भावोंके निचले स्तर पर ग्राहकी निकलने से मंगलवार को धनिया थोक भावों में 100 रुपए प्रति क्विंटल और बढ़ गया। दो दिन में यह 200 रुपए तेज हो चुका है। हाजिर भावों को वायदा बाजार की तेजी का भी समर्थन मिला। रामगंजमंडी में 4,000 बोरी की आवक रही जबकि कोटा में यह आवक 2500 बोरी की बताई गई। एनसीडैक्स में धनिये का अक्टूबर वायदा दो फीसदी की बढ़त के साथ 11927 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया।

सरसोंसीड में 20 रुपए का सुधार : स्टॉकिस्टोंकी मांग निकलने से मंगलवार को सरसों मिल डिलीवरी के भाव 20 रुपए सुधरकर 3725 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए। वायदा बाजार में सरसों का अक्टूबर वायदा 45 रुपए बढ़कर 3651 रुपए पर बंद हुआ। तेल टैंकर भावों में भी सीमित लिवाली निकलने से 25 से 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया।