पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी क्लब ने संस्कार एकेडमी को 67 रन से हराया

राजीव गांधी क्लब ने संस्कार एकेडमी को 67 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलवानअंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को राजीव गांधी क्रिकेट क्लब ने संस्कार क्रिकेट एकेडमी को आसानी से 67 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। राजीव गांधी क्लब ने पहले खेलते हुए 9/152 रन बनाए। कार्तिक ने 35 रन और रोहित ने 28 रन बनाए। संस्कार एकेडमी के भवानी, आनंद और पीयूष ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में संस्कार एकेडमी 25 ओवर में मात्र 85 रन पर आउट हो गई। कुलदीप ने 37 और फूलचंद ने 22 रन बनाए। राजीव गांधी क्लब के रवि, अजय, आशीष और कार्तिक ने 2-2 विकेट लिए।

पांचविकेट से जीता भवन्स कॉलेज

भवन्सकॉलेज ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के खेल बोर्ड द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में विवेक कॉलेज, कालवाड़ को पांच विकेट से हराया।

25से होगी वॉलीबॉल लीग

वैशालीनगर के चित्रकूट स्टेडियम में 25 सितंबर से चार दिवसीय वॉलीबॉल लीग खेली जाएगी। इसमें राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड जबलपुर की टीमें भाग लेंगी। विजेता को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।