पीडी इंस्टीट्यूट आठ विकेट से विजयी
पीडीइंस्टीट्यूट ने जयपुर सोश्यल कप क्रिकेट में सॉल फील को आठ विकेट से हराया। मंगलवार को खेले गए मैच में सॉल फील की पारी 46 रन पर समेट पीडी इंस्टीट्यूट ने छह ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। तीन विकेट लेने वाले अपूर्व को मैन ऑफ मैच चुना गया।
आठटीमें भाग लेंगी जयपुर कप क्रिकेट में
सबाक्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जयपुर कप क्रिकेट टूर्नामेंट छह अक्टूबर से भवानी निकेतन ग्राउंड में खेला जाएगा। इसमें जयपुर और बाहर की कुल आठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।