पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिक्कों, नोटों डाक टिकटों पर एशिया का पहला ई कॉमर्स ऑक्शन बेंगलुरू में

सिक्कों, नोटों डाक टिकटों पर एशिया का पहला ई-कॉमर्स ऑक्शन बेंगलुरू में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| दुनियाका पहला डाक टिकट और दुर्लभतम सिक्कों के साथ दुनियाभर की पेपरमनी को देखने का शौक हो तो बेंगलुरू में अगले सप्ताह होने वाली प्रदर्शनी और लाइव ई-कॉमर्स ऑक्शन आपके लिए यादगार अवसर साबित हो सकता है। एशिया के पहले ई-कॉमर्स ऑक्शन में ऐसी ही ऐतिहािसक रचनाओं से रूबरू होने का मौका कर्नाटक न्यूमिसमेटिक्स सोसायटी और राजस्थान की मरुधर आर्ट्स उपलब्ध करा रही है। बेंगलुरू के चंद्रसागर कल्याण महल में आयोजित इस लाइव प्रदर्शनी और ऑक्शन में दुनिया के पहले डाक टिकट पैनी ब्लेक और हाथ से बने डाक टिकटों का प्रदर्शन होगा। देश के कोने कोने से आने वाले संग्रहकर्ता और डीलर दुर्लभतम सिक्कों का प्रदर्शन करेंगे वहीं भारतीय और विदेशी नोटों के विभिन्न श्रेणियों में संग्रह की शृंखला भी प्रदर्शित की जाएगी। यहीं पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को नोटों सिक्कों के इतिहास की जानकारी देगा। इस अवसर पर मरुधर आर्ट्स राजस्थान के राजेंद्र मारु को साउथ एशियन कॉइन एंड पेपर मनी के इंडियन संस्करण प्रकाशित करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।