- Hindi News
- कलेक्ट्रेट परिसर में आज चलेगा सफाई अभियान
कलेक्ट्रेट परिसर में आज चलेगा सफाई अभियान
जयपुर|कलेक्ट्रेट में शनिवार को भारत स्वच्छ अभियान के तहत साफ सफाई की जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शनिवार सुबह 8 बजे कलेक्टर में आवश्यक रूप से आने की हिदायत दी है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दफ्तर, शाखा कलेक्ट्रेट की साफ-सफाई में सहयोग करेंगे। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत सप्ताह को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट सहित संचालित सभी अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे शनिवार को अपने कार्यालय में उपस्थित होंगे और कार्यालय के कक्षों, गलियारों, पंखों, खिड़कियों, टेबल-कुर्सियों अलमारियों की सफाई करेंगे। कलेक्टर ने जिला परिषद के सीईओ तथा पंजीयन मुद्रांक विभाग के अधिकारियों को भी कर्मचारियों को बुला कर सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विद्याधर नगर जोन आयुक्त को कलेक्ट्रेट परिसर के बरामदों, गलियारों एवं गार्डन सहित अन्य स्थानों की सफाई कर्मचारियों से सफाई करवाने के लिए कहा है। सफाई कार्य में नगर निगम के सफाई कर्मचारी एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक भी सहयोग करेंगे।
बैठक में पुलिस उपायुक्त (उत्तर) अशोक गुप्ता, एडीएम (चतुर्थ ) सुखवीर सैनी, एडीएम (पूर्व) एच.एम.ढाका, एडीएम (उत्तर) वीरेंद्र सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।