पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपत्ति और संतान का ब्योरा नहीं देने पर 9 एएओ की पदोन्नति रोकी

संपत्ति और संतान का ब्योरा नहीं देने पर 9 एएओ की पदोन्नति रोकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | वित्तविभाग की विभागीय पदोन्नति कमेटी ने शुक्रवार को राजस्थान अधिनस्थ लेखा सेवा तथा राजस्थान राजस्व अधिनस्थ लेखा सेवा के सहायक लेखाधिकारियों तथा निरीक्षक राजस्व (लेखा) की पदोन्नति सूची जारी कर दी। इसमें राजस्थान अधिनस्थ लेखा सेवा के 71 तथा राजस्थान राजस्व लेखा सेवा के 3 अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है। इसमें से राजस्थान अधिनस्थ लेखा सेवा 9 अधिकारियों के संपत्ति तथा संतान संबंधित सूचना नहीं देने के चलते पदोन्नति पद पर कार्यग्रहण करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इन्हें ब्योरा पेश करने के बाद ही पदोन्नति मिलेगी।