- Hindi News
- सिविल लाइंस जोन में 2 निर्माणाधीन मकान सील
सिविल लाइंस जोन में 2 निर्माणाधीन मकान सील
जयपुर | निगमके सिविल लाइन जोन और सतर्कता शाखा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित सोढ़ाला में दो निर्माणाधीन मकान सील कर दिए। इन मकानों में निर्माण नियम-उपनियम का उल्लंघन करके बनाया जा रहा था, जिसका क्षेत्रफल 343 वर्गगज एवं 328 वर्गगज है। इनमें भवन का निर्माण किया जा रहा था। जोन आयुक्त अमिताभ कौशिक ने बताया कि सील की कार्रवाई 180 दिन के लिए डी-22 एवं 23 जमना नगर में की गई।